यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

रामपुरहरि पुलिस ने यौन शोषण के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व शादी से इनकार करने के आरोप में शमीम उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया है.

मीनापुर : रामपुरहरि पुलिस ने यौन शोषण के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व शादी से इनकार करने के आरोप में शमीम उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया है. युवती ने शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि शमीम 2012 से ही शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता आ रहा था. कई बार गर्भपात भी करा चुका है. युवती के आधार कार्ड, पैनकार्ड व मतदाता पहचान पत्र पर पति के रूप में शमीम का नाम अंकित है. उसने समूह सहित अन्य लोगों से युवती नाम पर सात लाख रुपये कर्ज भी ले चुका है. अब वह देने से इनकार कर रहा है. अब साथ रहने व संबंध बनाने से मना करने पर मारपीट भी करने का भी आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >