सदातपुर में हथियार लेकर डांस करने की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई कांटी. थाना क्षेत्र के सदातपुर में बुधवार की रात एक शादी समारोह में युवक काे हथियार लहराना भारी पड़ गया. किसी ने युवक द्वारा हथियार लहराते हुए डांस करने की सूचना पुलिस को दे दी. इसके बाद थानाप्रभारी पुरुषोत्तम यादव ने दारोगा अभिषेक मिश्रा को दलबल के साथ शादी समारोह में भेजा, जहां से आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया़ थानाप्रभारी पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि सदातपुर निवासी देव नारायण कुमार को पिस्टल और दो कारतूस के साथ शादी समारोह से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
