Aaj Ka Darshan: गरीबनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंगला आरती, बाबा के विशेष शृंगार और रुद्राभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय बना रहा. पढ़ें पूरी खबर…

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में सोमवार सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. बाबा गरीबनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे. मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

विधि-विधान से हुआ बाबा का शृंगार

सेवइत परिवार के पंडित बच्चा पाठक ने षोडशोपचार विधि से बाबा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद गुलाब, गेंदा, बेला और बेलपत्र से बाबा गरीबनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया. शृंगार के बाद मंगला आरती संपन्न हुई. इस दौरान गर्भगृह का कपाट बंद रखा गया.

आरती के बाद जलाभिषेक के लिए लगी कतार

मंगला आरती खत्म होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार जलाभिषेक के लिए लग गई. भक्तों ने ताली-कीर्तन के साथ बाबा की आरती में भाग लिया. कई परिवार विशेष रूप से रुद्राभिषेक कराने मंदिर पहुंचे थे, जिनकी पूजा बारी-बारी से कराई गई.

दोपहर में होगा भोग आरती और विश्राम

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक दोपहर ढाई बजे बाबा की विशेष पूजा और आरती करेंगे. इसके बाद बाबा के विश्राम के लिए गर्भगृह का कपाट बंद कर दिया जाएगा.

शाम को फिर खुलेंगे दर्शन के द्वार

शाम चार बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा के लिए गर्भगृह दोबारा खोला जाएगा. वहीं रात साढ़े नौ बजे प्रधान पुजारी द्वारा बाबा का शृंगार और प्रधान आरती की जाएगी, जिसके बाद गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा.

मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >