होटल के उद्घाटन में कट्टा लेकर पहुंचा युवक, मांगी एक लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

होटल के उद्घाटन में कट्टा लेकर पहुंचा युवक, मांगी एक लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु रोड की घटना नशे में पांच युवकों ने होटल में किया हंगामा पुलिस ने आरोपी रिक्की को गिरफ्तार, फरार विश्वजीत की तलाश संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु रोड स्थित एक होटल के उद्घाटन के दौरान रविवार की रात नशे की हालत में पांच युवक पहुंचे और होटल संचालक अभिषेक कुमार से जमकर हंगामा किया. आरोपितों ने अर्द्धनिर्मित कट्टा दिखाकर एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और न देने पर गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपितों ने कई अलग-अलग मोबाइल नंबरों से होटल संचालक और मकान मालिक विशाल सिंह को धमकी भरे कॉल भी किए. पीड़ित ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें गिरफ्तार आरोपी रिक्की और फरार विश्वजीत कुमार को नामजद किया गया. प्राथमिकी में बताया गया कि दोनों आरोपी भीखनपुरा के रहने वाले हैं. घटना रविवार को शाम चार बजे होटल के उद्घाटन के दौरान हुई. रात करीब साढ़े नौ से साढ़े दस बजे के बीच आरोपित होटल में आए और गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग की. अभिषेक कुमार ने इनकार किया तो आरोपी उन्हें गोली मारने की धमकी देकर वहां से चले गए. इसके बाद रात 12 बजे से दो बजे के बीच आरोपित उनके घर में घुसकर मारपीट करने लगे. मौके पर पुलिस को सूचना दी गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रिक्की को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक लोहा का अर्द्धनिर्मित कट्टा बरामद हुआ. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. फरार आरोपी विश्वजीत कुमार की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जांच में पता चला कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ जानलेवा हमला करने का खतरा था. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >