गेहूं के खेत में छिपाकर रखी गयी 87 कार्टन शराब जब्त, तस्कर फरार

गेहूं के खेत में छिपाकर रखी गयी 87 कार्टन शराब जब्त, तस्कर फरार

होली में खपाने के लिए बड़ी खेप मंगाये जाने की मिली थी सूचना कार्रवाई से पहले ज्यादातर कार्टन को लगा दिया गया था ठिकाने शराब की खेप मंगाने वाले तस्कर को किया जा रहा चिह्नित प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के मधुवन चौर में शराब रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने गेहूं के खेत में छिपाकर रखी गयी 87 कार्टन विदेशी शराब जब्त कर लिया. वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने जब्त शराब को थाने ले आयी. बताया गया कि तस्कर ने शुक्रवार की देर रात शराब की बड़ी खेप मंगवायी थी, जिसमें से ज्यादातर कार्टन को ठिकाने लगा दिया गया था. तस्कर गेहूं के खेत में बचे 87 कार्टन को भी ठिकाना लगाने का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच सूचना पाकर पुलिस ने गेहूं के खेत की घेराबंदी कर दी और चिह्नित स्थल पर रखे गये शराब के कार्टन को जब्त कर लिया. बताया गया कि जब्त शराब होली में खपाने के लिए मंगायी गयी थी़ थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि शराब की खेप मंगाने वाले तस्कर को चिह्नित किया जा रहा है़ मामले की प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा़ ———————- सकरा :: 115 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सकरा़ पुलिस ने चंदनपट्टी गांव स्थित शिवनाथ महतो के घर में छापेमारी कर तस्करी के लिए रखी गयी 115 लीटर शराब जब्त कर लिया़ पुलिस ने मौके से तस्कर शिवनाथ महतो को भी गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शराब जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस ने बताया कि तस्कर द्वारा तस्करी के लिए देसी एवं विदेशी शराब की खेप मंगाने की सूचना मिली थी. इसके बाद थानाध्यक्ष कुमार राजू पाल ने छापेमारी के लिए टीम गठित कार्रवाई के लिए भेजा. जब्त शराब में 108 लीटर देसी एवं सात लीटर विदेशी शराब है. एएसआइ राज कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >