माध्यमिक की बैठक में जिला उपाध्यक्ष व सचिव चयनित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 1:02 AM
मुजफ्फरपुर . उच्च विद्यालय भगवानपुर परिसर में मंगलवार को बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 12 फरवरी को मिलर हाइस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है. बैठक के दौरान आ ान किया गया कि विद्यालयों के सभी कर्मचारी […]
मुजफ्फरपुर . उच्च विद्यालय भगवानपुर परिसर में मंगलवार को बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 12 फरवरी को मिलर हाइस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है. बैठक के दौरान आ ान किया गया कि विद्यालयों के सभी कर्मचारी मिलर हाइस्कूल मैदान में शामिल होंगे. इस दौरान संघ के प्रांतीय संयोजक राजकिशोर प्रसाद साधु उपस्थित थे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कृष्ण मोहन प्रसाद सिंह, सचिव रामबाबू राय, उप सचिव उपेंद्र राय, कोषाध्यक्ष राजीव लोचन कुमार व संयोजक दारोगा राय को चुना गया. बैठक में परमानंद पाठक, शंभु शर्मा, घनानंद सिंह, विश्वनाथ सिंह, अभय कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










