फल दुकानदारों के साथ मारपीट व छिनतई

– कमीशनर कार्यालय के समीप मारपीट का मामला- दर्जनों युवकों ने दिया मारपीट की घटना को अंजाम- स्थानीय लोगों के जुटने से भागे युवक- दुकानदारों ने पुलिस से लगायी सुरक्षा कर गुहार- एक लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसानसंवाददाता, मुजफ्फरपुरकमीशनर कार्यालय के सामने शनिवार सुबह अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय फल दुकानदार इधर-उधर दौड़ने-भागने लगे. […]

– कमीशनर कार्यालय के समीप मारपीट का मामला- दर्जनों युवकों ने दिया मारपीट की घटना को अंजाम- स्थानीय लोगों के जुटने से भागे युवक- दुकानदारों ने पुलिस से लगायी सुरक्षा कर गुहार- एक लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसानसंवाददाता, मुजफ्फरपुरकमीशनर कार्यालय के सामने शनिवार सुबह अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय फल दुकानदार इधर-उधर दौड़ने-भागने लगे. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद पता चला कि कुछ युवक फल दुकानदारों के साथ मारपीट कर रहे थे. लेकिन, आम लोगों की भीड़ जुटते देख युवक मौके से फरार हो गये. इस बाबत दुकानदारों ने नगर थाना को मामले से अवगत कराया है. फल दुकानदारों के अनुसार, सुबह में दुकान लगा रहे थे. इसी बीच करी 50 की तदाद में युवक आये व गाली-गलौज करने लगे. जब दुकानदार इसका विरोध करने लगे तो उनके साथ वे युवक मारपीट करने लगे. साथ ही दुकानों में सजे फलों को सड़क पर फेंक दिया व दुकान के गल्ले से पैसा भी छिन कर ले गये. इसके बाद वहां भगदड़ का माहौल बन गया. इसे देख वहां लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होने लगी. दुकानदारों के अनुसार उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. साथ ही बताया कि थाने में शिकायत नहीं करने की धमकी दी है. डर से नहीं बताया पुलिस को युवकों का नाममारपीट के आरोपितों का नाम दुकानदार पुलिस को नहीं बता रहे है. उनका कहना है कि मारपीट व छिनतई को अंजाम देने वाले युवकों पहचानते है. वे सभी स्थानीय ही है. पुलिस के पूछने पर दुकानदारों ने बताया कि उन्हें युवकों ने जान माल की क्षति पहुंचाने की धमकी मिला है. वे लोग पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >