स्वास्थ्य विभाग को तत्काल नहीं मिलेंगे डॉक्टर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 11:02 PM

विज्ञापन

-प्रधान सचिव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उठा था मुद्दावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. स्वास्थ्य विभाग को तत्काल डॉक्टर मिलने की संभावना नहीं है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से तत्काल पहल की उम्मीद भी नहीं है. विभाग के प्रधान सचिव के साथ बुधवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिविल सर्जन डॉ ज्ञान भूषण को इसका […]

विज्ञापन

-प्रधान सचिव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उठा था मुद्दावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. स्वास्थ्य विभाग को तत्काल डॉक्टर मिलने की संभावना नहीं है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से तत्काल पहल की उम्मीद भी नहीं है. विभाग के प्रधान सचिव के साथ बुधवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिविल सर्जन डॉ ज्ञान भूषण को इसका आश्वासन नहीं मिला है. कॉन्फ्रेंस के दौरान मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी की बात उठी थी. सिविल सर्जन डॉ भूषण ने पीएचसी में डॉक्टरों की कमी का जिक्र किया. इस पर प्रधान सचिव ने कहा कि कैंपस सेलेक्शन के तहत किया जाये. हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी तकनीकी रूप से इसे असंभव बता रहे हैं. मेडिकल कॉलेज से डिग्री लेने के बाद डॉक्टर को एमसीआइ से लाइसेंस लेना होता है. उनके लिए एक वर्ष का इंटर्नशिप भी करना जरूरी होता है. तभी उनकी नियुक्ति होती है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नियुक्ति के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन