विधायक के आश्वासन पर देवेंद्र भगत ने तोड़ा अनशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 7:02 PM
बंदरा. गायघाट विधायक वीणा देवी के आश्वासन पर बुधवार को देवेंद्र भगत ने अपना अनशन समाप्त कर लिया. बता दें कि मानदेय भुगतान और फर्जी प्रमाण पत्र पर प्रखंड समन्वयक के चयन को रद्द करने के मांग को लेकर सिमरा के देवेंद्र भगत अपने पत्नी और दो बेटों के साथ मंगलवार से प्रखंड कार्यालय पर […]
बंदरा. गायघाट विधायक वीणा देवी के आश्वासन पर बुधवार को देवेंद्र भगत ने अपना अनशन समाप्त कर लिया. बता दें कि मानदेय भुगतान और फर्जी प्रमाण पत्र पर प्रखंड समन्वयक के चयन को रद्द करने के मांग को लेकर सिमरा के देवेंद्र भगत अपने पत्नी और दो बेटों के साथ मंगलवार से प्रखंड कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठे थे. मौके पर सीओ इंद्राणी कुमारी, बीइओ हरदेव राय, पंसस रामबृक्ष सहनी, मंजू चौधरी, ठाकुर आलोक सिंह आदि मौजूद थे.छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक व साइकिल राशि वितरितबंदरा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैंगरा में बुधवार को मुख्यमंत्री साइकिल योजना और बालिका पोशाक योजना के राशि का वितरण किया गया. गायघाट विधायक वीणा देवी ने 21 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल व 14 छात्राओं के बीच पोशाक योजना के राशि का वितरण किया. मौके पर एचएम अमरनाथ त्रिवेदी, लक्ष्मीनारायण सिंह, मंजू चौधरी, अशोक कुमार सिंह, बैद्यनाथ पाठक, ललन कुमार त्रिवेदी, विनय सिंह, विजय सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










