अजीजपुर कांड में पारू से छह संदिग्ध धराये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

पारू. सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर कांड मामले में मंगलवार को एएसपी अभियान राणा ब्रजेश के नेतृत्व में मोहजमा में छापेमारी कर शिव सहनी, भाग्य नारायण सहनी, विष्णु सहनी, रामचलित्तर सहनी, विलास सहनी, साहब सहनी को गिरफ्तार किया. हालांकि पूछताछ के बाद भाग्य नारायण व विलास सहनी को छोड़ दिया गया. मौके पर सरैया डीएसपी […]

विज्ञापन

पारू. सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर कांड मामले में मंगलवार को एएसपी अभियान राणा ब्रजेश के नेतृत्व में मोहजमा में छापेमारी कर शिव सहनी, भाग्य नारायण सहनी, विष्णु सहनी, रामचलित्तर सहनी, विलास सहनी, साहब सहनी को गिरफ्तार किया. हालांकि पूछताछ के बाद भाग्य नारायण व विलास सहनी को छोड़ दिया गया. मौके पर सरैया डीएसपी मनोज कमार सहित काफी संख्या में एसएसबी व जिला पुलिस के जवान शामिल थे. पारू में पेड़ काटने को विवाद में मारपीट पारू. थाना क्षेत्र के मेथुरापुर में मंगलवार को शीशम का पेड़ काटने के विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इसमें चंदेश्वर भगत (65), उनकी पत्नी रमाझड़ी देवी गंभीर (60) रूप से घायल हो गयी. दोनों को पीएचसी में भरती कराया गया. इस संबंध में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. इसमें गांव के ही आनंदी भगत, शत्रुघ्न भगत सहित सात लोगों को आरोपित किया गया है. पारू में भाजपा का सदस्यता अभियान पारू. प्रखंड के फतेहाबाद, ग्यासपुर, जयमल डुमरी, चिंतामनपुर, कटारू व कमलपुरा पंचायत में भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष गीता कुमारी अभियान चलाकर 250 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया. मौके पर विपुल कुमार, दिनेश ठाकुर, नवीन श्रीवास्तव, विरेंद्र राय, भिखारी पासवान आदि थे. गणतंत्र दिवस:::::::: पारू. प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख मैरू निशा, थाना परिसर में थानाध्यक्ष शफीर आलम, देवरिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, पीएचसी पर डॉ उमेश चंद्र शर्मा, व्यापार मंडल परिसर में शंभु प्रसाद सिंह, शहीद स्मारक परसिर में जलेश्वर प्रसाद सहनी, शिक्षक संघ भवन पर संघ अध्यक्ष किशुन देव राय ने झंडा फहराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन