– कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहां निवासी मारूफ है आरोपित- मोबाइल के टावर लोकेशन पर ब्रहम्पुरा में हुई छापेमारीमुजफ्फरपुर. दिल्ली के जामिया नगर थाना पुलिस अपहरण के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंची. इसके बाद से ब्रह्मपुरा थाना पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देर रात तक छापेमारी की. हालांकि, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. जानकारी के अनुसार, दिल्ली जामिया नगर थाना क्षेत्र से 21 जनवरी को एक लड़की का अपहरण हो गया था. इस बाबत लड़की के पिता ने जामिया नगर थाना में मुजफ्फरपुर कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहां निवासी मारूफ को मामले में आरोपित बनाया था. इसके बाद से मारूफ दिल्ली से फरार है. उसके मोबाइल का टावर लोकेशन ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र बता रहा था. इसी के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम यहां पहुंची है. बता दें कि, दिल्ली स्थित जामिया नगर मोहल्ला निवासी की बेटी दिल्ली के सरकारी स्कूल में दशवीं की छात्रा है.
दिल्ली से अपहृत लड़की की बरामद के लिए छापेमारी
– कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहां निवासी मारूफ है आरोपित- मोबाइल के टावर लोकेशन पर ब्रहम्पुरा में हुई छापेमारीमुजफ्फरपुर. दिल्ली के जामिया नगर थाना पुलिस अपहरण के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंची. इसके बाद से ब्रह्मपुरा थाना पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देर रात तक छापेमारी […]
