मारपीट में एक दर्जन जख्मी, पार्षद पति सहित पर प्राथमिकी

मोतीझील मफतलाल गली की घटना- पार्षद पति ने भी पांच पर दर्ज कराया मामलावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरनगर थाना क्षेत्र के मोतीझील मफतलाल गली में रविवार की रात मारपीट की घटना हुई. इसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. दोनों पक्ष ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष के अमन कुमार ने पार्षद पति […]

मोतीझील मफतलाल गली की घटना- पार्षद पति ने भी पांच पर दर्ज कराया मामलावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरनगर थाना क्षेत्र के मोतीझील मफतलाल गली में रविवार की रात मारपीट की घटना हुई. इसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. दोनों पक्ष ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष के अमन कुमार ने पार्षद पति राकेश कुमार सिन्हा पप्पू समेत छह लोगों को अभियुक्त बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष के राकेश सिन्हा ने प्रियानाथ कसेरा सहित पांच पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वार्ड 23 के पार्षद पति राकेश कुमार सिन्हा पप्पू का कहना है कि वे रविवार की रात साढ़े 11 बजे राणी सती मंदिर से अपने मित्र की भतीजी की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी देखा कि मेरे भतीजा पंकज उर्फ मोनू को मफतलाल गली के प्रियानाथ कसेरा, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, बौआ व जय कुमार ने मारपीट कर नाले में धकेल दिया था. मेरे पहुंचते ही वे लोग गाली-गलौज करने लगे. मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन भी छीन ली गयी. बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे पिताजी व भतीजे को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. इधर, अमन कुमार का कहना था कि मोनू, सुनील, राकेश कुमार सिन्हा पप्पू, राहुल, गोलू, सन्नी सहित अन्य सरस्वती पूजा में बाजा बजाने को लेकर विवाद में मारपीट करने लगे. इसमें गोलू उर्फ सुशांत, जय कुमार, प्रियनाथ, अनिश, सुषमा देवी, ओम शक्ति, आदित्य, मनीष सहित कई लोग जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >