दहेज के लिए विवाहिता को जलाया

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के बर्न वार्ड में भरती शिवहर पिपराही थाना क्षेत्र के अंबाकाला गांव निवासी मो. मेराज की पत्नी जेवा प्रवीण की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इसके बाद मृतिका के पिता मो. मुस्तफा के बयान के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस को दिये बयान में मृतिका के पिता […]

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के बर्न वार्ड में भरती शिवहर पिपराही थाना क्षेत्र के अंबाकाला गांव निवासी मो. मेराज की पत्नी जेवा प्रवीण की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इसके बाद मृतिका के पिता मो. मुस्तफा के बयान के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस को दिये बयान में मृतिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पर मायके से ऑटो खरीदने के लिए पैसा मांगने का दबाव बना रहे थे. इसी क्रम में 24 दिसंबर को बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर पैसा देने की धमकी भी दे गये थे. मो. मुस्ताक ने जेवा के पति मो. मेराज, ससुर मो.नवाज, सास जुलेखा खातून, गोतनी जहाना खातून व ममीना खातुन पर केरोसिन तेल छिड़क कर जलाने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >