मुखिया के घर पर हमला करने वाले की हो गिरफ्तारी

मुजफ्फरपुर. परिवर्तनकारी वार्ड सदस्य संघ ने सकरा प्रखंड के रूपनपट्टी पंचायत के मुखिया मनोज बैठा घर पर हमला कर उनके पिता रामेश्वर बैठा को गोली मार कर घायल करने की घटना की निंदा की है. संघ ने जल्द से जल्द इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. संघ […]

मुजफ्फरपुर. परिवर्तनकारी वार्ड सदस्य संघ ने सकरा प्रखंड के रूपनपट्टी पंचायत के मुखिया मनोज बैठा घर पर हमला कर उनके पिता रामेश्वर बैठा को गोली मार कर घायल करने की घटना की निंदा की है. संघ ने जल्द से जल्द इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मुखिया के परिजन भयभीत हैं. प्रशासन की ओर से उन्हें पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराया जाना चाहिए, लेकिन अबतक ऐसा नहीं किया गया है. यह दुखद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >