मुजफ्फरपुर. नगर थाना के बालूघाट की रहने वाली शिक्षिका मोनी कुमारी के बैंक एकाउंट से 20 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. मोनी कुमारी मुशहरी प्रखंड के मनिका विशुनपुर चांद स्थित प्राथमिक विद्यालय में पंचायत शिक्षिका है. मोनी का बैंक एकाउंट रामबाग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है. अक्तूबर में मोनी को आरबीआइ के नाम पर किसी ने कॉल कर एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी लिया था. बाद में जब मोनी को फ्रॉड करने की साजिश लगा, तब वे आनन-फानन में बैंक से शिकायत कर एटीएम का पासवर्ड चेंज करा दिया था, लेकिन गुरुवार की सुबह उन्हें अचानक मोबाइल पर एकाउंट से बीस हजार रुपये निकासी का एसएमएस मिला. इसके बाद वे बैंक से संपर्क किया. बैंक प्रबंधन के कहने पर मोनी ने नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है, लेकिन उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. मोनी को आशंका है कि उनके एकाउंट से साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों ने रुपये गायब किया है. एकाउंट स्टेटमेंट निकालने पर मोबाइल कंपनी के रिचार्ज के नाम पर रुपये की निकासी हुई है.
पंचायत शिक्षिका के एकाउंट से 20 हजार गायब
मुजफ्फरपुर. नगर थाना के बालूघाट की रहने वाली शिक्षिका मोनी कुमारी के बैंक एकाउंट से 20 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. मोनी कुमारी मुशहरी प्रखंड के मनिका विशुनपुर चांद स्थित प्राथमिक विद्यालय में पंचायत शिक्षिका है. मोनी का बैंक एकाउंट रामबाग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है. अक्तूबर में मोनी को […]
