251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

औराई. प्रखंड की रामपुर पंचायत के अजरकबे गांव में बुधवार को चार दिवसीय सपरिकर श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ अजरकवे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ हो गया. यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली़ मंदिर परिसर से कलश यात्रा पंडित सुधांशु झा की देखरेख में निकाली गयी, जो लखनदेई नदी के बैगना घाट पहुंची और जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची़ इसके बाद कलश को स्थापित किया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को अन्न, फल, जल, पुष्प, मिष्ठान अधिवास एवं बेदी पूजन किया जायेगा़ वहीं शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं सीताराम नाम महायज्ञ आरंभ होगा, जिसका एक फरवरी को विशेष कार्यक्रम के साथ समापन किया जायेगा. कार्यक्रम में पूर्व विधायक डाॅ. सुरेंद्र कुमार राय भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >