मुजफ्फरपुर. बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके मीनापुर थाना के कान्हा छितर पट्टी निवासी लुटेरा पंकज कुमार को दबोच लिया. उसपर पूर्वी चंपारण जिले में 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है. साहेबगंज के राजेपुर में हुए लूट कांड में वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र से की गयी है. बिहार एसटीएफ उससे पूछताछ करने के बाद राजेपुर पुलिस को सौंप दी. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण जिला में लूट व छिनतई के कई मामले दर्ज हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
