1890 गाड़ियों की जांच, 537 में नियमाें का मिला उल्लंघन

नियम का उल्लंघन करने वाले 537 वाहन चालकों पर 56 लाख 22 हजार 370 रुपये का जुर्माना लगा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सड़क सुरक्षा माह का समापन शुक्रवार को हुआ. परिवहन विभाग ने जागरूकता के बाबत विभिन्न कार्यक्रम कराये.1890 छोटी बड़ी गाड़ियों की जांच की गयी, जिसमें नियम का उल्लंघन करने वाले 537 वाहन चालकों पर 56 लाख 22 हजार 370 रुपये का जुर्माना लगा. डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि जुर्माना से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया. कॉमर्शियल वाहनों के चालकों की आंखों व स्वास्थ्य की जांच, नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल भेंटकर नियम पालन करने की अपील की गयी.

माइकिंग, जागरूकता रथ व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सड़क पर सुरक्षा पर क्विज, पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सरकारी भवन की बाउंड्री वॉल पर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाकर चलने, ओवर टेक नहीं करने, स्पीड गाड़ी नहीं चलाने आदि की पेंटिंग बनायी गयी. अभियान में एडीटीओ राजू कुमार, एमवीआइ राकेश रंजन, सिद्धु, अरविंद, रंजन गुप्ता, पंकज, इआइ अनिल व श्रीपंकज, इएसआइ अंशु, संकेत, चंदन, वरीय लिपिक सतेंद्र सिंह, प्रोग्रामर सुधांशु दूबे, ऑपरेटर सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >