मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाने की पुलिस ने रात मुस्तफापुर के कस्बाटोला से झोपड़ी में रखी 188 बोतल विदेशी शराब जब्त की. अहियापुर पुलिस की टीम ने घर में रखीं चार अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब को जब्त किया है. धंधेबाज विशाल कुमार है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दारोगा अजय प्रसाद के बयान पर केस दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
