सरैया : प्रखंड के जगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनिकपुर के खेल प्रांगण में रविवार को जदयू का पारू विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष- सचिव सांगठनिक सम्मेलन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर पारू विधानसभा प्रभारी तकी अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है. उनकी मजबूती ही संगठन की मजबूती है. कहा कि पहली बार पूरे प्रदेश में इस तरह की कमेटी की गठन किया गया है.
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़
Copied link
सरैया : प्रखंड के जगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनिकपुर के खेल प्रांगण में रविवार को जदयू का पारू विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष- सचिव सांगठनिक सम्मेलन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर पारू विधानसभा प्रभारी तकी अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है. उनकी मजबूती ही […]
तत्पश्चात पंचायत कमेटी का गठन किया जाएगा. प्रमंडलीय प्रभारी परमहंस ने कहा कि जदयू पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है. लालगंज विधानसभा प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि जदयू की नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश में बेहतर कार्य कर बिहार की अलग पहचान बनाते हुए केंद्र में रोल मॉडल बन गई है.
मौके पर सभा को पूर्व प्रमुख कंचनमाला,ठाकुर हरिकिशोर सिंह, शत्रुघ्न सहनी, राम प्रवेश सहनी, कौशल किशोर सिंह, प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी राउत व धन्यवाद ज्ञापन पारू प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार महतो ने किया. मौके पर दर्जनों वरीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.