बालिका गृह को तोड़ने का 19 दिसंबर तक अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर : साहू रोड स्थिति ब्रजेश ठाकुर के बालिका गृह व उससे सटे प्रात: कमल अखबार के प्रेस भवन को तोड़ने के लिए अब 19 दिसंबर तक का समय मिल गया है. दस नवंबर को नगर आयुक्त संजय दूबे की तरफ से मामले की सुनवाई करते हुए नक्शा के विपरीत मकान का निर्माण होने के […]

मुजफ्फरपुर : साहू रोड स्थिति ब्रजेश ठाकुर के बालिका गृह व उससे सटे प्रात: कमल अखबार के प्रेस भवन को तोड़ने के लिए अब 19 दिसंबर तक का समय मिल गया है. दस नवंबर को नगर आयुक्त संजय दूबे की तरफ से मामले की सुनवाई करते हुए नक्शा के विपरीत मकान का निर्माण होने के कारण उन्होंने एक माह के भीतर तोड़ने का आदेश दिया था.
इसकी सूचना ब्रजेश ठाकुर व उनकी माता मनोरमा देवी को स्पीड पोस्ट से पत्र भेज दी गयी, लेकिन पत्र रिसीव नहीं हो सका. सोमवार को मनोरमा देवी ने नगर निगम में आवेदन कर आदेश की सत्यापित कॉपी निकाली. इसके बाद अब ब्रजेश को 19 दिसंबर तक खुद से मकान तोड़ने की मोहलत मिल गयी है.
सेवा संकल्प समिति के सदस्यों की पैतृक संपत्ति की रिपोर्ट तलब
मुजफ्फरपुर .बालिका गृह का संचालन करने वाली सेवा संकल्प एवं विकास समिति के सदस्यों पर शिकंजा कसता जा रहा है. डीएम कोर्ट से उनकी निजी संपत्ति जब्त करने के आदेश के बाद अब प्रशासन पैतृक संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लग गया है. अपर समाहर्ता रंगनाथ चौधरी ने सभी अंचलाधिकारियों को सेवा संकल्प समिति के सदस्यों की पैतृक संपत्ति पर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है.
इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. डीएम मो सोहैल ने बालिका कांड के आरोपित ब्रजेश ठाकुर की पत्नी प्रो डॉ. आशा के साहू रोड स्थित आवास समेत समिति के छह सदस्यों के संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया था. 10 नवंबर को डीएम कोर्ट में सभी ने बताया था कि संस्था की संपत्ति से उनका लेना देना नहीं है.
संस्था के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में रोहुआ के संजय कुमार सिंह, सचिव पद पर मझौली पचदही के रमेश कुमार व कोषाध्यक्ष के रूप में असनगर के प्रयागनाथ तिवारी (मुन्ना) का नाम अंकित है.इसके अलावा सदस्य के रूप में किरण पोद्दार (पति रमेश पोद्दार) रघुवंश रोड संजीता कुमारी (पति अनिल श्रीवास्तव) साहू रोड, प्रो. डॉ. आशा (पति ब्रजेश कुमार) साहू रोड तथा संगीता सुभाषिणी (पति अनिल गुप्ता) गन्नीपुर रोड का नाम अंकित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >