मुजफ्फरपुर : गायब लड़की के परिजनों तक पहुंचना चाहती है सीबीआई

बालिका गृह कांड. एसकेएमसीएच से ली पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुजफ्फरपुर : बालिका गृह से गायब लड़कियों की जानकारी जुटाने में सीबीआई की कई टीमें लगी है. बालिका गृह के रजिस्टर में तीन लड़कियों के गायब व मृत होने की बात दर्ज है.एसकेएमसीएच के एफएमटी विभाग से सीबीआइ को बालिका गृह में मृत तीन लड़कियों के पोस्टमार्टम […]

बालिका गृह कांड. एसकेएमसीएच से ली पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह से गायब लड़कियों की जानकारी जुटाने में सीबीआई की कई टीमें लगी है. बालिका गृह के रजिस्टर में तीन लड़कियों के गायब व मृत होने की बात दर्ज है.एसकेएमसीएच के एफएमटी विभाग से सीबीआइ को बालिका गृह में मृत तीन लड़कियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिले हैं. तीसरा पोस्टमार्टम मणिपुर के एक युवती के होने की बात बतायी जाती है.
सीबीआई अब उस लड़की के परिजनों की तलाश में है. इसकी जानकारी जुटाने के क्रम में ही टीम के सदस्य पार्लर पहुंचे थे. इधर, नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार,21 सितंबर 2015 और 28 जून 2017 को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मृत युवतियों की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी.
लेकिन गायब तीसरी युवती के संबंध में किसी तरह की जानकारी स्थानीय नगर थाना पुलिस को नहीं दी गयी. कांड के खुलासा के बाद बालिका गृह के रजिस्टर के जांच के दौरान वर्ष 2017 के जुलाई माह में ही मणिपुर की एक युवती के पलायन कर जाने की बात सामने आयी. इसके पूर्व इस केस की जांच कर रही महिला थानेदार ज्योति कुमारी और सीआइडी डीएसपी ममता कल्याणी भी उमा मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर पहुंच बालिका गृह से गायब मणिपुर की युवती के संबंध में पूछताछ कर चुकी है.
सीबीआई की टीम शनिवार को एसकेएमसीएच के एफएमटी विभाग पहुंची. विभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार से तीन घंटें तक पूछताछ की. उनसे पिछले दस वर्षों में पोस्टमार्टम के लिए बालिका गृह से लायी गयी बच्चियों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की गयी.
डॉक्टर ने तीन बच्चियों के पोस्टमार्टम करने की बात बतायी. इसके बाद टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित गहन जानकारी ली.वही एक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डॉ विजय कुमार के द्वारा करने की बात बतायी गयी. इसके बाद सदस्यों ने डॉ विजय कुमार से भी पूछताछ करने की बात कही. लेकिन वह उपस्थित नहीं थे. सीबीआई बिसरा जांच करने वाले पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार से भी टीम पूछताछ कर सकती है. टीम तीनों बच्चियों के संबंध में जानना चाहती है. बच्चियों के शव को कौन लाया, किसी परिस्थिति में उसकी मौत हुई.
हत्या कर शव दफनाने का किया था खुलासा
पीड़ित बच्चियों ने एक युवती की हत्या कर शव को दफना दिये जाने का खुलासा किया था. उक्त बच्चियों की निशानदेही पर तत्कालीन एसएसपी हरप्रीत कौर ने 23 जुलाई को बालिका गृह परिसर में खुदाई करायी थी.
लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. इसके बाद ब्रजेश ठाकुर के चालक व सफाई कर्मी के निशानदेही पर 3 अक्तूबर को सीबीआइ ने सिकंदरपुर श्मशान घाट में खुदाई करायी थी. वहां से शव के अवशेष की बरामदगी हुई थी. बालिका गृह से गायब युवती के शव की बरामदगी के लिए एक माह बाद ही 4 नवंबर को सीबीआइ ने गंडक नदी को भी खंगाला. बालिका गृह के सफाईकर्मी कृष्णा कुमार ने गंडक नदी में शव को ठिकाने लगाने की जानकारी सीबीआइ को दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >