मुजफ्फरपुर : घी, मिठाई की जमकर खरीदारी

घी खरीदने के लिए दुकान से सड़क तक लोगों की लगी रही कतार मुजफ्फरपुर : छठ पूजा के अवसर पर शहर में उत्साह का माहौल है. पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही. सरैयागंज स्थित घी की दुकान में लोगों ने जमकर खरीदारी की. घी खरीदने के लिए […]

घी खरीदने के लिए दुकान से सड़क तक लोगों की लगी रही कतार

मुजफ्फरपुर : छठ पूजा के अवसर पर शहर में उत्साह का माहौल है. पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही. सरैयागंज स्थित घी की दुकान में लोगों ने जमकर खरीदारी की. घी खरीदने के लिए दुकान के बाहर तक लोगों की लाइन लगी थी.

लाइन में खड़े होने के लिए दुकान में दो लोग आपस में उलझ गये. दुकानदार ने बीच बचाव कर दोनों लोगों को शांत कराया. पेड़ा की मांग भी पिछले साल की अपेक्षा अधिक रही. खाजा, बताशा की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की. दुकानदार अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घी की खरीदारी पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक हुई है. घी- घी 420 से 440 रुपये किलो तक बिका. घी में मधुर ताव 420, कड़ा ताव 422 रुपये तक बिका. कहीं कहीं 440 रुपये किलो भी घी की बिक्री हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >