यादव नगर मोहल्ले में ठेकेदार की पिटाई

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर मोहल्ला में मंगलवार को एक ठेकेदार की कुछ स्थानीय लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. इसमें ठेकेदार विनोद सिंह व आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने विनोद सिंह को भरती कर […]

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर मोहल्ला में मंगलवार को एक ठेकेदार की कुछ स्थानीय लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. इसमें ठेकेदार विनोद सिंह व आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने विनोद सिंह को भरती कर लिया. वहीं, मजदूरों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया.

घायल विनोद सिंह ने बताया कि शाम में वह यादव नगर स्थित अपने मकान पर थे. इसी बीच एक मजदूर ने मारपीट होने की जानकारी दी. इस पर वह दौड़ कर पहुंचे और लोगों को रोकने का प्रयास करने लगे. लेकिन, मारपीट कर रहे युवक मजदूर को छोड़ कर विनोद सिंह को दबोच लिया और लाठी-डंडा से हमला कर दिया. उनका सिर फुट गया. जहां से उनके छोटे भाई आमोद सिंह ने सदर अस्पताल में भरती कराया.

मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस को दिये बयान में विनोद सिंह ने यादव नगर के पप्पू राय, सिकंदर राय व राम सेवक राय ने लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया. इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि विनोद सिंह के ठेकेदारी में यादव नगर मोहल् ला में सड़क व नाला का निर्माण कराया जा रहा है. जिसमें गुणवत्ता पूर्ण ईट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. इसी को लेकर मोहल् ला वालों ने विचार कर ठेकेदार को सही काम करने की सलाह दी .लेकिन, इस पर ठेकेदार आग बबूला हो कर मोहल् ला वालों से उलझ गया.जिसमें मोहल् ला के कुछ लोगों समेत विनोद साह को भी चोटें आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >