मुजफ्फरपुर: हथौड़ी से धराये नक्सली ललित महतो की निशानदेही पर पुलिस शिवहर, पूर्वी चंपारण सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस को पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे हैं.
उसने एक दर्जन से अधिक नक्सली घटना में संलिप्तता स्वीकार की है. बताया जाता है कि देवेंद्र सहनी उर्फ रत्नाकर के साथ मिल कर उसने चुनाव के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था. लेकिन, पुलिस की सतर्कता से नक्सली कोई वारदात को अंजाम नहीं दे पाये थे. चुनाव के एक दिन पूर्व छह मई को मतदाताओं के बीच दहशत फैलाने के लिए बोचहां के कई स्कूलों में बम नुमा वस्तु लगा दी थी.
फोन पर देता था चुनौती : ललित महतो ने बोचहां, मीनापुर व सिवाइपट्टी सहित पूर्वी चंपारण के कई व्यवसायियों से लेवी भी वसूलता था. भाजपा विधायक के पंप पर आग लगाने की घटना में उसने संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई के नाम पुलिस को बताये हैं. वह अक्सर मोबाइल पर पुलिस कर्मी को चुनौती भी देता था. एएसपी अभियान कहना था कि पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी.बताया जाता है कि जिस दिन विधायक का मैनेजर लेवी देने जा रहा था, उस दिन मीनापुर के अपर थानाध्यक्ष मदन कुमार सिंह ने उसका पीछा भी किया था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया था. यहां बता दें कि पुलिस ने उसे रविवार को एक लाख रुपये लेवी की रकम के साथ गिरफ्तार कि.
