वार्डेन से दुष्कर्म की कोशिश, पीटा

मुजफ्फरपुरः एसकेएमसीएच के महिला छात्रवास की वार्डेन से शनिवार की रात कॉलेज परिसर में ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर उक्त युवक ने महिला वार्डेन को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भरती किया गया है. इधर, इस बाबत पीड़िता ने […]

मुजफ्फरपुरः एसकेएमसीएच के महिला छात्रवास की वार्डेन से शनिवार की रात कॉलेज परिसर में ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर उक्त युवक ने महिला वार्डेन को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भरती किया गया है. इधर, इस बाबत पीड़िता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उसने एसकेएमसीएच के स्टाफ रवि कुमार पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है. वहीं युवक शनिवार की रात से ही अस्पताल से फरार है.

जानकारी के अनुसार, बोचहां थना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक महिला एसकेएमसीएच के एमबीबीएस महिला छात्रवास में वार्डेन के पद पर कार्यरत हैं. वह प्रतिदिन ड्यूटी के बाद रात में घर जाती हैं. वह शनिवार की रात ड्यूटी के बाद घर जा रही थी. इसी दौरान हॉस्टल से कुछ ही दूर पर कॉलेज परिसर में ही मेडिकल अस्पताल के स्टाफ विनय महतो के पुत्र रवि कुमार ने महिला कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास किया.

विरोध करने पर महिलाकर्मी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. महिला के शोर करने पर आसपास के लोग जुटने लगे. लोगों को जुटता देख युवक फरार हो गया. लोगों ने जख्मी महिला कर्मी को इलाज के लिए मेडिकल में भरती कराया. अहियारपुर थाने के दारोगा शत्रुघ्न शर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. युवक अस्पताल से फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >