पिकअप समेत युवक का अपहरण

मुजफ्फरपुरः अहियापुर थाना क्षेत्र से एक युवक के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, पुलिस इस मामले से साफ इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामला बकाया पैसे के लेनदेन का है. इसे लोग अपहरण का रूप देकर मामले को तूल पकड़ाने की कोशिश मे कुछ लगे हैं. बताया […]

मुजफ्फरपुरः अहियापुर थाना क्षेत्र से एक युवक के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, पुलिस इस मामले से साफ इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामला बकाया पैसे के लेनदेन का है. इसे लोग अपहरण का रूप देकर मामले को तूल पकड़ाने की कोशिश मे कुछ लगे हैं.

बताया जाता है कि बोचहां के सफरुद्दीनपुर निवासी चंदन कुमार शनिवार को अपने पिकअप वैन से बाजार समिति समान की खरीदारी करने आ रहे थे. इसी बीच रास्ते से कुछ लोगों ने गाड़ी सहित उनका अपहरण कर लिया. इसके बाद चंदन के परिजनों ने सफरुद्दीनपुर निवासी लखन साह व उसके साथियों पर चंदन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन अहियापुर थाने में दिया. आवेदन मिलते ही

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इसके बाद शहवाजपुर गांव से पिकअप भान को बरामद कर लिया गया है, लेकिन चंदन की बरामदगी नहीं हुई है. पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अहियापुर पुलिस का कहना है कि मामला संदेहास्पद है. प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पैसों का लेन देन का मामला सामने आया है. जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >