VIDEO में देखें, मुजफ्फरपुर में चोरी के आरोपी की पिटाई से मौत, विरोध में अखाड़ा घाट पुल जाम

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुस्साये लोगों ने सुबह से शहर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले अखाड़ा घाट पुल को जाम कर दिया है. मामला एक युवक की पिटाई से हुई मौत का है. जानकारी के मुताबिक शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में मुकेश कुमार को लोगों ने […]

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुस्साये लोगों ने सुबह से शहर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले अखाड़ा घाट पुल को जाम कर दिया है. मामला एक युवक की पिटाई से हुई मौत का है. जानकारी के मुताबिक शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में मुकेश कुमार को लोगों ने देर रात पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. बाद में सदर अस्पताल में भर्ती मुकेश ने सुबह में दम तोड़ दिया. उसके बाद लोग गुस्से में आ गये और अखाड़ा घाट पुल को जाम कर दिया है. लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से मुकेश की मौत हुई है.

अखाड़ा घाट पुल जाम होने से शहर की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. आवागमन पूरी तरह ठप है और शहर जाम से कराह रहा है. गुस्साये लोग पुलिस की गाड़ी और आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
बिहार : नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर परिचालन बंद, भारी बारिश से ट्रैक धंसने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >