ट्रांसफॉर्मर के लिए कर्मी को बंधक बनाया

मीनापुर : मुस्तफागंज बाजार में 100 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर देना बिजली विभाग के अधिकारियों को महंगा पड़ा. मंगलवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रखंड एस्सेल कार्यालय पर जिला पार्षद सीता कुमारी व वैश्य चेतना मंच के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में तालाबंदी कर दी. मीनापुर विद्युत वितरण कक्ष में मौजूद […]

मीनापुर : मुस्तफागंज बाजार में 100 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर देना बिजली विभाग के अधिकारियों को महंगा पड़ा. मंगलवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रखंड एस्सेल कार्यालय पर जिला पार्षद सीता कुमारी व वैश्य चेतना मंच के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में तालाबंदी कर दी. मीनापुर विद्युत वितरण कक्ष में मौजूद एस्सेल कर्मियों को बंधक बनाकर हंगामा किया. आक्रोश को देख एस्सेलकर्मी संतोष मल्होत्रा ने वरीय पदाधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी दी.

एस्सेल के पदाधिकारियों ने समस्या का निदान तुरंत करने का आश्वासन दिया. लेकिन लोग नहीं माने.लोगों का कहना था कि ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद ही तालाबंदी समाप्त की जायेगी. एस्सेल के पदाधिकारी ने मंगलवार शाम तक 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का आश्वासन दिया.

मुखिया ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की. मोतीपुर. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर दो सप्ताह से जल गया है. अब तक वहां ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने से करीब 1000 की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है. स्थानीय मुखिया जगरनाथ राय ने सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार से ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >