घर या होटल से नहीं, निगम से होगा विकास

डिप्टी मेयर ने संभाला काम. समर्थकों के साथ पहुंचे निगम कार्यालय, शहर का भला न चाहनेवालों को चेताया समर्थकों की भारी भीड़ के साथ पहुंचे डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला ने संभाला कार्यभार. समारोह में तीन दर्जन पार्षद मौजूद थे. अगुवानी नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन कर रहे थे. मुजफ्फरपुर : निगम में डिप्टी मेयर का […]

डिप्टी मेयर ने संभाला काम. समर्थकों के साथ पहुंचे निगम कार्यालय, शहर का भला न चाहनेवालों को चेताया

समर्थकों की भारी भीड़ के साथ पहुंचे डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला ने संभाला कार्यभार. समारोह में तीन दर्जन पार्षद मौजूद थे. अगुवानी नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन कर रहे थे.
मुजफ्फरपुर : निगम में डिप्टी मेयर का कार्यभार संभालने के बाद मानमर्दन शुक्ला ने कहा कि मेरे बारे में गलत अफवाहें फैलायी जा रही हैं. अधिकारी व कर्मियों में डर पैदा किया जा रहा है. मुझे शहर के विकास का विरोधी बताने में जुटे हैं. यह सारा काम नगर निगम को बेचने की तैयारी कर चुके चंद लोगों की है. इसलिए मैं आज उन्हें यह संदेश दे देना चाहता हूं कि मानमर्दन शुक्ला ठोकर बन कर नगर निगम में खड़ा हो गया है. मुझसे नजर बचा कर भागना अब मुश्किल हो गया है.
दस साल पहले मैं निगम का एक पार्षद था. फिर भी जैसे चाहा, वैसे विकास का काम किया. इस बार तो डिप्टी मेयर बन कर आया हूं. बैठने के लिए चैंबर मिला है. मेरे साथ तीन दर्जन से अधिक पार्षद हैं. फिर मुझे विकास करने से कौन राेक सकता है. पूर्ण बहुमत होने का लाभ हम शहर की जनता को देना चाहते हैं. हम ईमानदारी के साथ काम करेंगे. नगर निगम का काम निगम ऑफिस में ही होगा. मेयर को भी यही बैठ काम करना होगा. किसी के दरवाजे या होटल से शहर का विकास नहीं हो सकता. मैं यहां विरोध करने नहीं विकास करने आया हूं.
सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे मानमर्दन शुक्ला : कड़ी सुरक्षा के बीच डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया. तीन दर्जन से अधिक पार्षद व सैकड़ों समर्थकाें के साथ नया टोला स्थित आवास से जुलूस निकाल सुबह 11 बजे नगर निगम पहुंचे. इससे पहले सुबह-सुबह डिप्टी मेयर ने बाबा गरीब नाथ मंदिर जाकर
आशीर्वाद लिया. जुलूस में सैकड़ों मोटरसाइकिल व चार चक्का गाड़ियां शामिल थी. नगर निगम पहुंचने पर नगर आयुक्त समेत तमाम कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर ही माला पहना उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ नगर विधायक सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला भी थे. इसके बाद वे सीधे डिप्टी मेयर कक्ष में गये. नगर आयुक्त ने कार्यभार संभालने की औपचारिकताएं पूरी करायी. निगम कैंपस में डिप्टी मेयर व नवनिर्वाचित पार्षदों का भव्य अभिनंदन किया गया. मंच पर नगर विधायक सुरेश शर्मा के साथ मेयर प्रत्याशी रहे पार्षद नंद कुमार साह उर्फ नंदू बाबू, लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला, पूर्व डिप्टी मेयर सैयद माजिद हुसैन, विवेक कुमार, भाजपा नेता भगवान लाल महतो, नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन आदि मौजूद थे. करीब दो घंटे तक चले अभिनंदन समारोह में डिप्टी मेयर के समर्थक व निगम कर्मियों का उत्साह देखते बन रहा था. गरमी के कारण पसीना से तर-बतर होते हुए भी डिप्टी मेयर व मंच पर बैठे अतिथियों का भाषण सुनने के लिए भीड़ अंत-अंत तक रुकी रही.
नया टोला से सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकाल निगम पहुंचे डिप्टी मेयर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >