भगत सिंह के शहादत दिवस पर निकला युवा अधिकार मार्च

भगत सिंह के शहादत दिवस पर निकला युवा अधिकार मार्च

मुंगेर. शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) व भगत सिंह विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में युवा अधिकार मार्च निकाला गया. यह मार्च शहीद स्मारक से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक गया, जहां युवाओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मार्च में शामिल युवाओं ने शहीदों का है पैगाम, जारी रखना है संग्राम, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव अमर रहें, भगत सिंह का मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा और अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद जैसे गगनभेदी नारे लगाये. इस अवसर पर आयोजित सभा में युद्ध के बढ़ते खतरों, साम्राज्यवादी हस्तक्षेप तथा शांति, न्याय और जनतंत्र के सवालों को प्रमुखता से उठाया गया. आरवाईए नेता सुमित यादव ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और पक्की नौकरी की जरूरत है. लेकिन केंद्र सरकार देश की संपदा को चंद कॉर्पोरेट घरानों के हाथों औने-पौने दामों में बेचने में लगी हुई है. इससे बेरोजगारी और आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ रही है, जो युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है. अमरनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन और साम्राज्यवादी आक्रामकता का उदाहरण है. इस हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की आग में झोंकने का खतरा पैदा कर दिया है. भगत सिंह विचार मंच के दिलीप सिंह ने कहा कि तमाम लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और शांति-प्रिय ताकतें युद्ध व साम्राज्यवादी दखल के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें. माले नेता अशोक सिंह ने कहा कि आज जरूरत है कि शहीदों की क्रांतिकारी विरासत से प्रेरणा लेते हुए युद्ध, हिंसा और साम्राज्यवाद के खिलाफ एक व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाए. कार्यक्रम में मनोज कुमार मधुकर, विजय रजक, अमरनाथ सिंह, रुपेश ठाकुर, प्रेम सागर पासवान, रोहित सिंह, बिट्टू ठाकुर, अमित यादव, शैलेश यादव, टिंकू कुमार, कृष्णा गुप्ता, कृष्णा पासवान सहित अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >