बरियारपुर में 12.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
मुंगेर.
बरियारपुर थाना पुलिस ने दशभवरा पुल कृष्णा नगर के समीप गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया. जो शामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी बासा निवासी तीसो बिंद के पुत्र विशाल कुमार है. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग दशभवरा पुल कृषणा नगर एनगर एनएच-333 के समीप एक कटरे की गुमटी के पास स्मैक की खरीद-फरोख्त हो रही है. पुलिस ने तत्काल वहां छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया. तालाशी के क्रम में उसके पास से 12.5 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद किया. जिसे गिरफ्तार कर पुलिस थाना ले आयी. जहां पर उससे गहन पूछताछ की गयी. लेकिन पुलिस उससे यह नहीं उगलवा पाई कि वह स्मैक तस्करी कर यहां किसी को डिलीवरी देने आया हुआ था, अथवा यहां से स्मैक खरीद कर शामपुर ले जाने वाला था. उसने किससे और कहां से स्मैक लिया कुछ नहीं बताया. बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि स्मैक के साथ गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बरियारपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
स्पेशल टीम कर रही छापेमारी : एसपी
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले में नशीला पदार्थ के कारोबार, सेवक के पर पुरी तरह अंकुश लगाने को लेकर तीनों अनुमंडल में स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है. जो सूचना संकलन के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि शराब, स्मैक सहित अन्य गलत गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे, नाम की गोपनीयता बनाये रखते हुए पुलिस कार्रवाई करेंगी. क्योंकि आज युवा व किशोर नशे की लत में फंस कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.