आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम का किया आयोजन

विषहरी स्थान बड़ी दरियापुर वार्ड संख्या 7 में बुधवार को नगर परिषद प्रबंधन द्वारा आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जमालपुर. विषहरी स्थान बड़ी दरियापुर वार्ड संख्या 7 में बुधवार को नगर परिषद प्रबंधन द्वारा आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सहायक लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सोनम राज ने की. जहां नगर परिषद प्रबंधन द्वारा स्थानीय वार्डवासियों से उनके वार्ड की समस्याओं की जानकारी लेने और उनका निदान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में कुल 8 शिकायतें दर्ज की गई. इनमें से अधिकांश शिकायत नल जल और स्ट्रीट लाइट से संबंधित थी. वार्डवासी का कहना था कि नल जल योजना के तहत उनके वार्ड में कई लोगों के मकान में अब तक पाइपलाइन का कनेक्शन नहीं हो पाया है. साथ ही जिनके घर में पाइप लाइन का कनेक्शन कर दिया गया है. उनके घर में इस योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं होती है. लोगों ने इस बात की भी शिकायत की थी कि उनके वार्ड में स्ट्रीट लाइट की स्थिति ठीक नहीं है. कई जगह की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है. जबकि स्ट्रीट लाइट को लेकर नगर परिषद प्रबंधन द्वारा जो टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. उस नंबर पर संपर्क स्थापित करने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिलती है. सहायक लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधक पदाधिकारी ने कहा कि उनकी शिकायतों को दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनकी समस्याओं के निष्पादन के लिए कार्रवाई की जाएगी. मौके पर नीलू कुमारी, आनंद प्रकाश, राकेश रोशन, अमित कुमार रंजन, प्रवीण कुमार, कृष्ण मुरारी, वकील यादव, शशिकांत कुमार, रोहित कुमार, संजय कुमार, बंटी, शिवम, सेजल कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >