पोलो मैदान में बेहोश मिला अज्ञात युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

किला परिसर स्थित पोलो मैदान के मंच के समीप शनिवार को एक अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में कोतवाली पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, मुंगेर. किला परिसर स्थित पोलो मैदान के मंच के समीप शनिवार को एक अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में कोतवाली पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं पहचान नहीं हो पाने के कारण युवक के शव को 72 घंटे के लिये पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. जबकि पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. बताया गया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा एक अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में लाया गया. जिसके मुंह से झाग निकल रहा था. वहीं उसके पास से पुलिस को न तो कोई आइडी कार्ड और न ही कोई मोबाइल मिला. इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत सदर अस्पताल में हो गयी. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के अनुसार युवक द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खाया गया था. इस कारण उसकी मौत हो गयी है. वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए शव को 72 घंटे के लिये पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया. जबकि पुलिस शव की पहचान करने में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >