निर्णय लेने में महिलाओं की भूमिका जरूरी : प्राचार्य

जेएमएस कॉलेज में गुरुवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो. सत्यादित्य सिंह की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया

जेएमएस कॉलेज में महिला सशक्तिकरण विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन मुंगेर. जेएमएस कॉलेज में गुरुवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो. सत्यादित्य सिंह की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस पीओ सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मो तबारक अंसारी ने दीप प्रज्जवलित कर की. मुख्य वक्ता के रूप में दर्शनशास्त्र पीजी विभाग की शिक्षिका डॉ वंदना कुमारी तथा बीआरएम कॉलेज के भाैतिकी की शिक्षका डॉ कुमारी नेहा थी. प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ स्वतंत्र ही नहीं रहना है, बल्कि निर्णय लेने में भी उनकी भूमिका होनी चाहिए, तभी हम महिलाओं काे सशक्त बना पाएंगे. प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है. महिलाओं में शिक्षा व जागरूकता की कमी है. देश का विकास महिलाओं से जुड़ा हुआ है. डॉ सुधा कुमारी ने बताया की बच्चियों को बहुत मेहनत करना है और अच्छे समाज का निर्माण करना है. डॉ कंचन सिंह ने अर्थशास्त्र से संबंधित लैंगिक भेदभाव के बारे में जानकारी दी. मुख्य वक्ता ने महिलाओं के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत कराया. साथ ही विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए जागरूक किया. धन्यावाद ज्ञापन अंग्रेजी के शिक्षक डॉ अतनु कुमार पॉल ने किया. मौके पर डॉ सरिता श्रीवास्तव, डॉ साधना मंडल, छोटी कुमारी, हरी प्रिया, कुसुम कुमारी, कशिश कुमारी, निलेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >