33 प्रतिशत आरक्षण देने पर महिलाओं ने जताया पीएम का आभार

33 प्रतिशत आरक्षण देने पर महिलाओं ने जताया पीएम का आभार

मुंगेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ”नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के माध्यम से लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है. इसकी मुंगेर की राजनीतिक, सामाजिक महिलाओं ने सराहना की है. कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति महिलाओं ने आभार व्यक्त किया. भाजपा महिला प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को मोगलबाजार स्थित त्रिमूर्ति काम्प्लेक्स में जिलाध्यक्ष निशा साह की अध्यक्षता में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भाजपाई महिलाओं ने कहा कि लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय है. यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने का सशक्त माध्यम है. इस फैसले से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, उनकी आवाज संसद व विधानसभाओं तक मजबूती से पहुंचेगी. वे निर्णय लेने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनेंगी. यह आरक्षण महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, नेतृत्व व राष्ट्र निर्माण में बराबरी की भागीदारी प्रदान करेगा. यह कदम भारत को एक सशक्त, समावेशी व संतुलित लोकतंत्र की दिशा में आगे ले जायेगा. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्यूटी विश्वास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजू भारद्धाज, सपना मेहता, श्वेता सिंह सहित अन्य महिला मौजूद थी. इधर शिवनंदन पैलेस में मुंगेर सेवा मंच की मातृशक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया. अरविंदर कौर उर्फ लीना ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के सम्मान व अधिकार को नयी मजबूती देता है. यह निर्णय वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है व महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर देता है, जिससे देश के विकास को संतुलित व समावेशी दिशा मिलेगी. शर्मिला ने कहा कि यह कानून महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कदम है. शीतल कौर ने कहा कि अब महिलाएं राजनीति में भी अपनी भागीदारी निभाएंगी व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, जिससे समाज में समानता व सशक्तिकरण को नयी गति मिलेगी. अपर्णा विश्वास ने कहा कि यह आरक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनायेगा. यह कदम लोकतंत्र को और मजबूत करेगा व महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ने का अवसर देगा. सरिता गुप्ता ने कहा कि यह कानून महिलाओं के सम्मान और सपनों को साकार करने वाला है. सुमन गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय हर महिला को नई पहचान और नेतृत्व का अवसर देगा. इससे महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा और वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >