घास काटने गयी महिला के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा में रविवार की सुबह घास काटने गयी महिला के साथ मारपीट किया गया

मुंगेर.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा में रविवार की सुबह घास काटने गयी महिला के साथ मारपीट किया गया. जिसका इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि लखीसराय जिले के मैदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवधर चंद्र टोला निवासी व्यास कुमार की पत्नी रिंकु देवी घास काटने के लिए मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा में आई थी. जिसके साथ उसी गांव के मनीष कुमार ने मारपीट किया. सूचना पर पहुंची ने आरोपी मनीष को तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पति व्यास कुमार के बयान पर मनीष के खिलाफ लिखित शिकायत किया है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार मनीष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

शराब मामले के फरार दो भाईयों को पुलिस ने लखीसराय से किया गिरफ्तार

मुंगेर.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे दो भाईयों को लखीसराय में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में मुफस्सिल थाना में शराब मामले में एक मामला दर्ज हुआ था. जिसमें लखीसराय जिले के मैदनी चौकी थाना क्षेत्र के खाबा चांय टोला निवासी दो भाई विक्रम महतो व बीजो महतो नामजद थे. जो अब तक फरार चल रहा था. पुलिस ने दोनों भाईयों को उसके लखीसराय जिला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >