एसटीएफ व मुंगेर पुलिस ने वांछित नक्सली वीगन कोड़ा को किया गिरफ्तार

एसटीएफ की विशेष टीम व मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित नक्सली वीगन कोड़ा को गिरफ्तार किया

मुंगेर. एसटीएफ की विशेष टीम व मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित नक्सली वीगन कोड़ा को गिरफ्तार किया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और कई संगीन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने की है.

बताया गया कि जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पैसरा निवासी अर्जुन कोड़ा के पुत्र वीगन कोड़ा को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने न्यू पैसरा से छापेमारी कर पकड़ लिया. उसके खिलाफ लड़ैयाटांड थाना कांड संख्या 101/21 कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावा यूएपीए एक्ट की विभिन्न धाराओं में भी वह वांछित था. पुलिस का कहना है कि आरोपी नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है और क्षेत्र में कई घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है. गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि संगठन के अन्य सदस्यों और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटायी जा सके.

2021 में नवनिर्वाचित मुखिया हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि वर्ष 2021 में लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र की आजीमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू की घर से बुलाकर नक्लसियों ने हत्या कर दी थी. जिसमें वीगन कोड़ा मुख्य नामजद अभियुक्त था. जो फरार चल रहा था. एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे न्यू पैसरा गांव से गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >