जिला परिषद अध्यक्ष व सभी बीडीओ के वाहनों की होगी नीलामी, 15 अप्रैल को लगेगी खुली बोली

जिला परिषद अध्यक्ष के स्कॉर्पियो वाहन एवं सभी नौ प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के वाहनों की नीलामी होगी.

मुंगेर. जिला परिषद अध्यक्ष के स्कॉर्पियो वाहन एवं सभी नौ प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के वाहनों की नीलामी होगी, जबकि जिला परिषद कार्यालय मुंगेर का प्रेस और अभिलेखागार के क्षतिग्रस्त सामग्रियों की भी नीलामी की जायेगी. इसे लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कर ली गयी. उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में 15 अप्रैल को नीलामी कार्यक्रम का आयोजन लगाया जायेगा और सामग्रियों की खुली बोली लगायी जायेगी.

बताया जाता है कि जिले के नौ प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के टाटा मोटर कंपनी के नौ चार चक्का वाहनों की नीलामी की गयी. ये वैसे वाहन है है जो निष्प्रयोजित है, यानी उसका उपयोग नहीं हो रहा है. इन वाहनों का न्यूनतम मूल्य मोटरयान निरीक्षक द्वारा जांच के बाद निर्धारित किया गया. वाहनों की स्थिति के अनुसार मूल्य निर्धारित किया गया है. किसी को 1.21 लाख तो किसी वाहन तीन लाख निर्धारित की गयी है, जबकि जिला परिषद अध्यक्ष मुंगेर के पुराने स्कॉर्पियो वाहन को भी नीलाम किया जायेगा. एमवीआइ ने उसके निष्प्रयोजित स्कॉर्पियो वाहन की कीमत चार लाख 30 हजार रुपये निर्धारित की है.

60 रुपये में घड़ी तो 300 में मिलेगी टाइप राइटर मशीन

जिला परिषद मुंगेर के अंतर्गत प्रेस एवं अभिलेखागार में क्षतिग्रस्त सामग्रियों की भी नीलामी की जायेगी. इस नीलामी में जहां घड़ी जहां 60 रुपये में तो टाइप राइटर मशीन 300 व आराम कुर्सी 400 रुपये में मिलेगी. नीलामी में घड़ी, टाइप राइटर मशीन, स्टील व लकड़ी की अलमारी, लोहा गेट, आराम कुर्सी, कम्यूटर, मोनिटर, प्रिंटर, लकड़ी की सीढी, स्टेज टेबल, रैक, टेबल, सिलिंग पंखा, कुर्सी, खड़की पल्ला सहित 33 प्रकार की सामग्रियों की नीलामी की जायेगी. 15 अप्रैल को इसकी नीलामी डीडीसी कार्यालय में की जायेगी.

कहते हैं डीडीसी

डीडीसी ने कहा कि 10 निष्प्रयोजित चार चक्का वाहनों और प्रेस एवं अभिलेखागार के क्षतिग्रस्त 33 प्रकार के सामग्रियों की नीलामी 15 अप्रैल को की जायेगी. इच्छुक व्यक्ति उक्त तिथि को निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए खुली बोली में भाग ले सकते हैं. उन्हें नीलामी के दो घंटे पहले निर्धारित न्यूनतम मूल्य की 25 प्रतिशत राशि का डीडी एवं मान्यता प्राप्त पहचान पत्र के साथ नीलामी स्थल पर जमा करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >