ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने मनायी बाबासाहेब की जयंती

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा के कार्यालय परिसर में गुरुवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी

जमालपुर. ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा के कार्यालय परिसर में गुरुवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कुमोद कुमार ने की. जबकि संचालन संयुक्त सचिव गोपाल जी ने किया. मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल, विशिष्ट अतिथि उप मुख्य कार्मिक अधिकारी बीके राय ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए अपने कर्तव्य का पालन करने की अपील की. एआईआरएफ के कार्यकारी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन एवं सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया. ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी अनिल प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहेब का योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने सामान्य शिक्षा और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी. इस अवसर पर सुल्तानगंज एवं भागलपुर से आये कलाकारों द्वारा बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित झांकी एवं लघु नाट्य प्रस्तुत किया. मौके पर रेल कारखाना के सहायक कार्मिक अधिकारी जेपी खान, लाल साहब, आरएस भूषण, शारदा कुमारी, ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार, विजय कुमार, जयप्रकाश पासवान, समीर कुमार, संजीव कुमार, अभिमन्यु पासवान, सदानंद रजक, पंकज कुमार, अमित कुमार, मंजू श्रीवास्तव, सुमन भारती, मधु कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >