मुंगेर. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दिनों बिहार परिचारिका संवर्ग के स्टॅाफ नर्सों के स्थानांतरण के आदेश को शिथिल करते हुए इसे 1 जून 2026 से लागू करने का निर्देश दिया है. इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिसूचना में कहा गया है कि विभाग द्वारा 26 मार्च को दो आदेशों के तहत बिहार परिचारिका संवर्ग के स्टॉफ नर्सों का स्थानांतरण किया गया था. इसे शिथिल कर दिया गया है. साथ ही यह स्थानांतरण आदेश अब 1 जून 2026 से प्रभावी होगा, अर्थात आदेश के तहत स्थानांतरित कर्मियों को 1 जून के उपरांत अपने कार्यस्थल से विरमित किया जायेगा. साथ ही यदि आदेश के बाद किसी स्टॉफ नर्स को विरमित कर दिया गया है तो उसे रद्द माना जायेगा और संबंधित कर्मी अपने पूर्व कार्य स्थल पर वापस योगदान देकर कार्य करेंगे. विदित हो कि इस आदेश के तहत जिले से भी लगभग एक दर्जन स्टॉफ नर्स का स्थानांतरण विभाग द्वारा किया गया था. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि जिले से अबतक किसी भी स्टॉफ नर्स को विरमित नहीं किया गया है. वही विभाग से पत्र मिलने के बाद सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी इसे लेकर निर्देशित कर दिया गया है.
स्टॉफ नर्सों का स्थानांतरण अब 1 जून से होगा प्रभावी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दिनों बिहार परिचारिका संवर्ग के स्टॅाफ नर्सों के स्थानांतरण के आदेश को शिथिल करते हुए इसे 1 जून 2026 से लागू करने का निर्देश दिया है.
