आज गंगा आरती की तर्ज पर होगा बड़ी काली मंदिर में महाआरती

मंगलवार को मंदिर परिसर में मां काली की विशेष महाआरती की जाती है.

हवेली खड़गपुर : नगर के मुलुकटांड़ स्थित प्रसिद्ध बड़ी काली मंदिर में 19वें वार्षिकोत्सव पर गुरुवार की शाम गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा. वार्षिकोत्सव के तैयारी को लेकर मंदिर के पुजारी निरंजन मिश्रा एवं नितेश मिश्रा ने बताया कि महाआरती की शुरुआत 22 जनवरी 2008 को पौष पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में हुई थी. तभी से प्रत्येक मंगलवार को मंदिर परिसर में मां काली की विशेष महाआरती की जाती है. इस वर्ष वार्षिकोत्सव पर गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती किया जायेगा जो श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र होगा. इसके अलावा दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. वार्षिकोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. ———————————————————– मनरेगा बैजलपुर पंचायत में खेल मैदान का उद्घाटन हवेली खड़गपुर : प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लरूई में बुधवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत खेल मैदान का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया विजय तांती, पीओ मनीष, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के तहत बनाए गए इस खेल मैदान से ग्रामीण युवा और खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी. खासकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह खेल मैदान काफी कारगर होगा. मौके पर धनंजय सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे. ——————————————————— जेएनवी में 7 फरवरी को कक्षा नवमीं व ग्यारहवीं की होगी प्रवेश परीक्षा हवेली खड़गपुर : आगामी 7 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नवम और एकादश में पार्श्व प्रवेश परीक्षा होगी. विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि आगामी 7 फरवरी को विद्यालय में परीक्षा होगी. जिसमें कक्षा नवम में 150 और कक्षा एकादश में 151 अभ्यर्थी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि वैसे अभ्यर्थी जो प्रवेश परीक्षा में भाग ले रहे हैं और उनके प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है. वे अगर सुधार करवाना चाहते हैं तो 4 फरवरी तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सुधार करा सकते हैं. परीक्षा के उपरांत किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा. —————————————————————– मारपीट मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़की हथिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस मामले में बड़की हथिया गांव निवासी बोलबम बिंद की पत्नी सरिता देवी ने गांव के ही सीताराम बिंद के पुत्र शंकर बिन्द और शंकर बिंद की पत्नी अर्चना देवी के विरुद्ध लड़ाई-झगड़ा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. इधर अपर थानाध्यक्ष शिवम स्वराज ने बताया कि मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >