आज और कल स्नातक सेमेस्टर-2 में विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय

विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ की गयी है. जिसमें 20 जुलाई तक विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 21 से 22 जुलाई के बीच विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 1 से 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. जबकि 21 से 22 जुलाई के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 23,771 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 21,102, विज्ञान संकाय में 2,462 तथा वाणिज्य संकाय में 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >