धरहरा. प्रखंड के मध्य विद्यालय बसौनी प्रांगण में शिक्षक, अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार पासवान ने किया. विद्यालय परिवार द्वारा वार्षिक मूल्यांकन में वर्ग प्रथम से अष्टम के वैसे सभी बच्चे जिन्होंने अपने वर्ग में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान-2026 के तहत प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को ऐसी शिक्षा देना है, जिससे उसका सर्वांगीण विकास हो. बच्चे वह सारी सुविधाओं का लाभ ले जो सरकार द्वारा चलायी जा रही. शिक्षा नीति से हर बच्चे लाभान्वित हो सके. इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा आयुषी कुमारी, मौसम कुमारी, रिया भारती, पूनम कुमारी, अदिति, रागिनी एवं खुशी के द्वारा नृत्य एवं लघु नाटक प्रस्तुत किया गया. छात्र विशाल कुमार, प्रणव कुमार, दिव्या कुमारी, चंदा कुमारी ने अपनी अभिव्यक्ति में इस सम्मान के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया. विद्यालय के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं सचिव सुनीता देवी, शिक्षक संजय कुमार सिन्हा, माधुरी लता, सावित्री सिन्हा, आशा कुमारी, रीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.
वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में सफल तीन छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित
प्रखंड के मध्य विद्यालय बसौनी प्रांगण में शिक्षक, अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया.
