घर के सामने खड़ी स्कार्पियों वाहन की चोरी, पुलिस कर रही जांच

वाहन मालिक ने बरियारपर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी.

बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में घर के आगे खड़ी स्कार्पियों वाहन की चोरों ने चोरी कर लिया. इस संबंध में वाहन मालिक चंदन कुमार ने बरियारपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि नीरपुर निवासी चंदन कुमार के पिता का श्राद्ध क्रम चल रहा था. जिसके कारण उन्होंने अपनी स्कॉर्पियों वाहन को बुधवार की रात पड़ोसी के घर के सामने खड़ा कर दिया था. सुबह में जब लोगों की घर वालों की नींद खुली तो स्कॉर्पियों वाहन नहीं थी. क्योंकि चोरों ने बुधवार की रात वाहन की चोरी कर फरार हो गया था. वाहन मालिक ने बरियारपर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों ने उसकी स्कॉर्पियों वाहन की चोरी कर लिया है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फ़ुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >