फांसी लगाकर तकनीकी सहायक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

प्रखंड के शिवपुर लौगाय लड़ुई गांव में मंगलवार को तकनीकी सहायक मिथिलेश कुमार तांती उर्फ प्रेम राज ने गला में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया

हवेली खड़गपुर प्रखंड के शिवपुर लौगाय लड़ुई गांव में मंगलवार को तकनीकी सहायक मिथिलेश कुमार तांती उर्फ प्रेम राज ने गला में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया. आसपास के ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना शामपुर थाना को दिया. शामपुर पुलिस सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इधर युवक के आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मृतक युवक के परिजन से आत्महत्या के कारणों से जुड़े मामले की पूछताछ और जानकारी ले रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मिथिलेश उर्फ प्रेम राज गीत संगीत से जुड़ा था और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था. वह संग्रामपुर प्रखंड में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मिथिलेश कुमार ने आत्महत्या किया है. मृतक मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >