मंगल कलश शोभायात्रा के साथ 10 दिवसीय शिव महापुराण कथा आरंभ

श्री योग माया बड़ी दुर्गा स्थान पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील जमात द्वारा शुक्रवार को मंगल कलश शोभायात्रा के साथ 10 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा आरंभ हो गया.

जमालपुर. श्री योग माया बड़ी दुर्गा स्थान पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील जमात द्वारा शुक्रवार को मंगल कलश शोभायात्रा के साथ 10 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा आरंभ हो गया. हरिद्वार से पधारे कथा व्यास ज्योतिर्मयानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 101 कलश की पूजा करायी. भगवान शिव के जय घोष के साथ आयोजन स्थल से शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शोभायात्रा आयोजन स्थल से निकलकर शनि मंदिर मोड, बंशीधर मोड, जुबली वेल चौक, स्टेशन रोड, स्टेशन चौक, बराट चौक होते हुए पुन: आयोजन स्थल पहुंची. जहां कथा व्यास ने कलश की पूजा के साथ अश्टो भद्र, सर्वतो भद्र अष्ट मातृका नवग्रह प्रधान बेदी और गौरी गणेश पूजन संपन्न कराया. इसके बाद व्यास पूजा और गुरु पूजा की गयी. पहले दिन कथावाचक ने शिव महापुराण के महात्म्य पर चर्चा करते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के अंदर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य जागृत हो जाता है. यह कथा मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति और लौकिक सुख देकर अंत में शिवलोक में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करता है. कलयुग में शिव कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल मार्ग है चंचुला. इसके श्रवण से मोक्ष प्राप्त करती है. उन्होंने सर्वप्रथम सनक आदि ऋषियों को कथा की महिमा सुनाई थी और चंचल देवराज की कथा के माध्यम से ज्ञान दिया था. मौके पर योग माया बड़ी दुर्गा स्थान के महंत डॉ मनोहर दास, महंत डॉ लक्ष्मण दास शामिल, महंत देवनायक, महंत नरसिंह दास, गुलशन बाबा, आशीष कुमार साहू, राकेश कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >