प्रधानाध्यापक के कार्यालय में लगा ताला, परेशान रहे शिक्षक

कार्यालय में ताला लटका हुआ है. ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाने की खबर पर प्रधानाध्यापक ने छुट्टी लेने की बात कही है

असरगंज प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. उच्च माध्यमिक विद्यालय मकवा डाढ़ा में गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल का कार्यालय बंद मिला. आरोप है कि प्रधानाध्यापक विवेकानंद कार्यालय में ताला लगाकर विद्यालय नहीं आये और ताला खुलने के इंतजार में शिक्षक बरामदे पर बैठकर इंतजर करते रहे. वहीं स्कूली बच्चे टहलते नजर आये. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूल खुला है. लेकिन कार्यालय में ताला लटका हुआ है. ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाने की खबर पर प्रधानाध्यापक ने छुट्टी लेने की बात कही है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड में स्कूलों की ऐसी लापरवाही नई बात नहीं है. कभी अनुशासनहीनता तो कभी गैर जिम्मेदाराना रवैया लगातार सामने आता रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई कब होगी. इस संबंध में प्रभारी बीइओ अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय के कार्यालय में ताला लगा हुआ पाया गया है, जो जांच का विषय है कि प्रधानाध्यापक अवकाश पर थे या उन्होंने किसी अन्य शिक्षक को प्रभार सौंपा था. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस वायरल वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >