निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी विदाई तो नवपदस्थापित का स्वागत

निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी विदाई तो नवपदस्थापित का स्वागत

असरगंज. असरगंज थाना परिसर में रविवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय के विदाई एवं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विपुल कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. निवर्तमान थानाध्यक्ष ने कहा कि अपने कार्यकाल में कानून का साथ देने वाले के साथ सदा खड़े रहे एवं कानून तोड़ने वाले के साथ सख्त कार्रवाई की. अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए वे भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि असरगंज थाना क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा भरपूर स्नेह और सहयोग मिला जो सदैव याद रहेगा. दिलीप कुमार रंजन की अध्यक्षता में आयेाजित समारोह में जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह, सीओ उमेश शर्मा, राजस्व अधिकारी फैसल खान, उप प्रमुख संतोष शुक्ला, अपर थानाध्यक्ष श्री राम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >