कानू हलवाई समाज का इतिहास शौर्य, त्याग व बलिदान से भरा रहा है : राजकुमार

प्रखंड के गालिमपुर स्थित सती स्थान में शनिवार को पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ हुआ.

पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ हवेली खड़गपुर. प्रखंड के गालिमपुर स्थित सती स्थान में शनिवार को पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ हुआ. जिसका उद्घाटन सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार गुड्डू, महासभा के महामंत्री कैलाश प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष मदन कुमार अनिल, संरक्षक गिरीश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष मनोज साह, संयुक्त मंत्री प्रवीण कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सती और बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना से की गयी. इसके बाद झंडोत्तोलन किया गया व अभ्युदयगान प्रस्तुत किया गया. अधिवेशन को संबोधित करते हुए राजकुमार गुड्डू ने कहा कि कानू हलवाई समाज का इतिहास शौर्य, त्याग और बलिदान से भरा रहा है. उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी सामाजिक ताकत और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया. साथ ही बेटा-बेटी दोनों को समान रूप से उच्च शिक्षा दिलाने और दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देने की अपील की. सम्मेलन के दौरान समाज में व्याप्त नशाखोरी, अंधविश्वास और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का भी संकल्प लिया गया. इस अधिवेशन में नेपाल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. इससे पूर्व आगत अतिथियों को अंग-वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया. संचालन दीपक कुमार, रंजीत कुमार तथा प्रवीण राज भारती उर्फ प्रवीण गुंजन ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सुभाष कुमार चुन्नू, मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार सहित वैश्य महासभा के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >